सरदारपुर। शासकीय आईटीआई कॉले में वेक्टर जनीत बीमारीयो के रोकथाम के लिए तथा वर्षा ऋतु में मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र जैन तथा जिला मलेरिया सलाहकार रेवचंद्र कटारा व मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा के निर्देश में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बीमारियों के बचाव, उपचार, निदान के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
वही छात्र-छात्राओं, शिक्षक -शिक्षिकाओं को मलेरिया, डेंगू ,चिकनगुनिया आदि रोगों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उनके बचाव, उपचार व निदान के बारे में बताया। इस दौरान कॉलेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षक – शिक्षिकाओं को तथा अन्य स्टाफ तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात कॉलेज में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कॉलेज परिसर में लार्वा सर्वे भी किया गया।


















