सरदारपुर में भारतीय किसान यूनियन का का अनिश्चितकालीन धरना कल से: किसान हित की विभिन्न मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

सरदारपुर। किसानों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा गुरुवार, 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से स्थानीय एसडीएम कार्यालय परिसर में शुरू होगा।

यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आंदोलन के माध्यम से शासन-प्रशासन के समक्ष किसानों की प्रमुख समस्याएं रखी जाएंगी। मुख्य मांगों में क्षेत्र के 66 गांवों को सिंचाई के लिए नर्मदा-माही लिंक परियोजना का पानी शीघ्र उपलब्ध कराना और योजना से वंचित रह गए शेष गांवों को इसमें जोड़ना शामिल है। इसके अतिरिक्त, पूरे धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और बैंकों द्वारा किसानों से की जा रही ऋण वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।

जिलाध्यक्ष सोलंकी ने क्षेत्र के समस्त किसानों से अपील की है कि वे अपने हक की इस लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत प्यासे: बुधवार को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा किसानों का प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर देंगे धरना

Read More »
error: Content is protected !!