श्री महावीर हनुमान गौशाला मोयाखाली में भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न: 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण हुए शामिल

राजगढ़। समीपस्थ ग्राम मोयाखाली मोहनखेड़ा स्थित श्री महावीर हनुमान गौशाला परिसर में रविवार शाम भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह में पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज, गौशाला संस्थापक महंत श्री रामप्रकाश दास जी महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कोठारी रिंगनोद तथा गौशाला समिति अध्यक्ष मोहन जमादारी धूलेट विशेष रूप से मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में धर्मसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज ने कहा कि अन्नकूट पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, साथ ही हमें अन्न का सम्मान करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि किसान के परिश्रम और प्रकृति के योगदान से ही हमें भोजन प्राप्त होता है। यदि किसी एक ही स्थान पर भोजन और भजन दोनों का सौभाग्य मिल जाए, तो उसे साक्षात प्रभु की कृपा समझना चाहिए। श्री भारद्वाज ने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे गौशाला परिसर में विराजित भजनावत हनुमान जी के दर्शन और गौमाता की सेवा कर अपना जीवन धन्य बनाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि परिवार के साथ समय बिताने या किसी भी मांगलिक उत्सव को मनाने के लिए इस पावन प्रांगण में अवश्य आएं।

गौसेवा के लिए उमड़ा सहयोग –
कार्यक्रम में श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति सचिव लक्ष्मण सोलंकी ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम व योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वही समिति के ललित कोठारी ने गौशाला के सफल संचालन हेतु उपस्थित ग्रामीणों से तन, मन, धन से सहयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गौशाला के सुचारू संचालन और गौमाता की सेवा के लिए विभिन्न समाजजनों एवं दानदाताओं द्वारा स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग राशि भेंट की गई। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने अन्नकूट महाप्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मनोज काग ने किया तथा आभार समिति अध्यक्ष मोहन जमादारी ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

Read More »
error: Content is protected !!