BJP ने युवा नेता राजेश बैरागी बसलाई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, विभिन्न गांवों में हुआ भव्य स्वागत, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता राजेश बैरागी बसलाई को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा होते ही पूरे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, बुधवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस सूची में क्षेत्र में लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे युवा नेता राजेश बैरागी को जिला उपाध्यक्ष जैसा अहम पद दिया गया है।

राजेश बैरागी के मनोनयन की खबर मिलते ही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मांगोद, खाकेडी सहित आसपास के विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष और जिला नेतृत्व – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला प्रभारी सुभाष कोठारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती का आभार व्यक्त किया।

जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं: बैरागी
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेश बैरागी ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसका पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!