राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

राजगढ़। नगर के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के तत्वावधान में भव्य शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह आयोजन मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज की पावन निश्रा तथा आचार्य हेमंत एवं कृष्णा भारद्वाज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन लाभार्थी परिवारों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की आरती में सहभागिता कर रहे हैं। गुरुवार रात्रि की आरती में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, एसडीओपी विश्वदीप परिवार, सेवानिवृत्त डीएसपी ऐश्वर्य शास्त्री तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. सचिन द्विवेदी ने माताजी की आरती कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

दाहोद के प्रमुख मेलोडी ग्रुप के सुरों पर थिरक रहे श्रद्धालु –
आयोजन में गुजरात के दाहोद से आए प्रसिद्ध ‘प्रमुख मेलोडी ग्रुप’ के कलाकार पारंपरिक गुजराती गरबों की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। गरबा रास में श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की सदस्यों सहित नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर भक्ति भाव से गरबा कर रही हैं।

1008 दीपों और 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी महाआरती-
श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के अध्यक्ष अमित कमेडिया ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। नगर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया जा रहा है।
अध्यक्ष कमेडिया ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि 19 अक्टूबर, सोमवार को भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इसमें 1008 दीपकों में 1 लाख 8 हजार 864 बत्तियों को प्रज्वलित कर मां की स्तुति की जाएगी। आरती के उपरांत महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट –
प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मंदिर के गर्भगृह में विराजित दुर्लभ दक्षिणमुखी मां कामाख्या कालिका के दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अष्टमी (18 अक्टूबर) और नवमी (19 अक्टूबर) को सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां कामाख्या के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले रहेंगे। धार्मिक मान्यता है कि मां कामाख्या कालिका के दर्शन मात्र से असाध्य रोग, कष्ट व बाधाएं दूर होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस पावन अवसर पर धार जिले सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!