रिंगनोद में प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी गठित : सुनील माहेश्वरी अध्यक्ष और हरीश गर्ग बने सचिव

रिंगनोद। स्थानीय प्रेस क्लब भवन में प्रेस क्लब रिंगनोद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में सर्व सहमति से सुनील माहेश्वरी को अध्यक्ष तथा हरीश गर्ग को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त विजय प्रजापत को उपाध्यक्ष, योगेश गवरी को कोषाध्यक्ष एवं अजय चोयल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष कमल सोलंकी के सफल कार्यकाल पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक पवन राठौड़ व असलम खान, सदस्य महेश सिंगार, रमेश प्रजापति सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!