सरदारपुर में फोरलेन पर श्रद्धालुओं से भरा बोलेरो वाहन पलटा : 10 घायल, इंदौर से पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु, डायल 112 और पुलिस की तत्परता से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर सरदारपुर के समीप 18 अक्टूबर की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से गुजरात के पावागढ़ महाकाली मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का बोलेरो वाहन क्रमांक MP 10 T 1037 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और डायल 112 की टीम ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

जानकारी के अनुसार, हादसा 18 अक्टूबर की देर रात करीब 1:42 बजे हुआ। इंदौर के ग्राम देवनलिया से 10 श्रद्धालु बोलेरो गाड़ी में सवार होकर गुजरात स्थित पावागढ़ महाकाली दर्शन के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान सरदारपुर फोरलेन पर अचानक वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सरदारपुर की डायल 112 (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सरदारपुर पुलिस बल भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आ पहुंचा। डायल 112 टीम के सैनिक ज़ालम सिंह डिडोड और पायलट विष्णु सिंगार ने रात्रि के सन्नाटे में मानवीय संवेदनशीलता और मुस्तैदी दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों में से चार की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। बिना समय गंवाए सभी 10 घायलों को तत्काल सरदारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया।

दुर्घटना में यह हुए घायल –
हादसे में ग्राम देवनलिया (इंदौर) निवासी प्रदीप (28 वर्ष), सजना (19 वर्ष), नरेंद्र (20 वर्ष), ऋतु (21 वर्ष), बीना (25 वर्ष), अंकिता (16 वर्ष), टीना (22 वर्ष), सोनू (22 वर्ष), पायल (20 वर्ष), अरुण कुमार – वाहन चालक (20 वर्ष) घायल हुए हैं।

सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव ने बताया कि फोरलेन पर वाहन पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डायल 112 मौके पर पहुंच गई थी। जवानों ने मुस्तैदी से काम करते हुए घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर श्रद्धालुओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!