राजगढ़ में RSS का पथ संचलन निकला : चार बस्तियों में हुआ आयोजन, कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, वक्ताओं ने दिया ‘पंच परिवर्तन’ का संदेश

राजगढ़। नगर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा पथ संचलन निकाला गया। इस वर्ष नगर की चार बस्तियों—शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह, राणा बख्तावर सिंह और महाराणा प्रताप बस्ती—के तहत तीन अलग-अलग स्थानों से संचलन आयोजित किए गए। इनमें शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह बस्ती का संचलन संयुक्त रूप से निकाला गया।

निर्धारित स्थानों पर एकत्रीकरण के पश्चात सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लिए अनुशासित कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। संचलन शुरू होने से पूर्व आयोजित बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया और संघ की 101 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पर प्रकाश डाला।

इस दौरान वक्ताओं ने समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयंसेवकों से ‘पंच परिवर्तन’ – सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य व अनुशासन, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी जीवन शैली को अपने दैनिक आचरण में उतारने का आह्वान किया।
संचलन में शिवाजी एवं गुरु गोविंद सिंह बस्ती में विभाग बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र राठौड़, राणा बख्तावर सिंह बस्ती में जिला संघचालक बाबूलाल हामड़ तथा महाराणा प्रताप बस्ती में जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख धर्मेंद्र पाटीदार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!