रिंगनोद में साध्वी मंडल ने श्याम माहेश्वरी के निवास पर दी मांगलिक: परिवारजनों को दिलाए पचकान

रिंगनोद। जैन धर्मशाला रिंगनोद में चातुर्मास काल में विराजित जैन साध्वी मंडल की साध्वी विज्ञानलता श्रीजी मसा, साध्वी स्वरलता श्रीजी मसा एवं साध्वी राजयशा श्रीजी मसा ने माहेश्वरी समाज के श्याम माहेश्वरी के निवासरत पहुँचकर गवली की और परिवारजनों को मंगल पाठ (मांगलिक) श्रवण करवाया। इस दौरान साध्वी श्रीजी ने परिवार से गोचरी भी ग्रहण की।
मांगलिक प्रसंग के दौरान साध्वी श्रीजी ने उपस्थित परिवारजनों को धार्मिक अनुशासन का पालन करते हुए माह में 5 दिन सूर्यास्त से पूर्व भोजन करने तथा जमीनकंद (कंदमूल) का त्याग करने के पचकान (नियम) दिलाए।

परिवार की एकता और संस्कारों पर दिया विशेष जोर –
साध्वी श्रीजी ने पारिवारिक सौहार्द पर उद्बोधन देते हुए कहा कि जिस परिवार में आपसी प्रेम, आदर-सम्मान और एकता होती है, वहाँ स्वतः ही सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए तथा अपने सनातनी व जैन संस्कारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगलिक सुनने मात्र से मन को असीम शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर परिवार के गोविंद माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, तनिष्क माहेश्वरी, कमला माहेश्वरी, सोनल माहेश्वरी, चेतना माहेश्वरी सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। सभी ने साध्वी मंडल से आशीर्वाद प्राप्त किया और आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!