राजगढ़। नगर स्थित क्षेमंकरी सोनाणा धाम पर छठे प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव के उपलक्ष्य में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुहूर्त पत्रिका लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रिंस सुतवाला ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां धाम पर जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। 25 अक्टूबर रविवार को शरद पूर्णिमा पर धाम के गादीपति लक्कीजी कटारिया की निश्रा में विधि-विधान के साथ मुहूर्त पत्रिका लेखन संपन्न होगा।
सुतवाला ने आगे बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इंडियाज गॉट टैलेंट टीवी कार्यक्रम के कलाकार कल्पित चौधरी द्वारा प्रस्तुति एवं देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही 21 पुरस्कार लक्की ड्रा द्वारा वितरित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।


















