राजगढ़ में शनि गली में विराजमान गणेश जी की महाआरती संपन्न : धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

राजगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के शनि गली में गणेशोत्सव की धूम रही। यहां मोती डूंगरी जयपुर में विराजमान गणेश जी के स्वरूप में स्थापित गणेश जी की भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद धार सन्नी राठौड़ डॉन एवं गौ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संगीता माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान शनि शीतला माता महिला मंडल के सौजन्य से प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मंडल द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक गेम्स, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और डांडिया रास का सफल आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजक बादल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे उत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!