सरदारपुर तहसील में ब्राह्मण समाज का भव्य आयोजन: आठ स्थानों पर मनेगा प्रखंड स्तरीय अन्नकूट महोत्सव, घर-घर जाकर दिया जा रहा निमंत्रण

सरदारपुर। ब्राह्मण समाज तहसील संगठन के तत्वावधान में इस वर्ष सरदारपुर तहसील में व्यापक स्तर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था के इस पर्व को तहसील के आठ अलग-अलग स्थानों पर प्रखंड स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा।

महोत्सव के तहत 9 नवंबर (शाम) अमझेरा में, 10 नवंबर (सुबह) राजोद में, 10 नवंबर (शाम) बरमंडल में 14 नवंबर (सुबह) दसई में, 15 नवंबर (सुबह) सोनगढ़ में, 17 नवंबर (सुबह) राजगढ़ में 18 नवंबर (शाम) सरदारपुर में तथा 19 नवंबर (शाम) को रिंगनोद में आयोजन होंगे। प्रत्येक निर्धारित स्थान पर भगवान का विधि-विधान से अभिषेक-पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत महाआरती संपन्न होगी और समाजजनों के लिए वृहद सहभोज का आयोजन रहेगा।

कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तहसील संगठन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजक, उपाध्यक्ष सहित स्थानीय स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। पदाधिकारी समाज के प्रत्येक परिवार से व्यक्तिगत संपर्क कर निमंत्रण पत्रिका सौंप रहे हैं तथा आयोजन में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह कर रहे हैं। उक्त जानकारी ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!