राजगढ़ में लॉटरी सिस्टम से आवंटित हुईं पटाखों की 36 दुकानें : सुरक्षा नियमों के पालन की सख्त हिदायत, पिछली बार की तुलना में 10 दुकानें अधिक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

राजगढ़। दीपावली पर्व को लेकर नगर में आतिशबाजी और पटाखा दुकानों की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद द्वारा हर साल की तरह इस बार भी मार्केटिंग सोसायटी ग्राउंड पर पटाखा बिक्री के लिए दुकानों का आवंटन किया गया है। पूरी आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से लॉटरी (गोटी) सिस्टम के जरिए पूरी की गई। इस बार कुल 36 दुकानों का आवंटन हुआ है, जो पिछले वर्ष की 26 दुकानों की तुलना में 10 अधिक हैं। नगर परिषद ने मैदान पर चूने की लाइनिंग कर दुकानों के स्थान तय कर दिए हैं।

नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक अर्जुन चोयल ने बताया कि मार्केटिंग सोसायटी ग्राउंड पर दुकान लगाने के लिए व्यापारियों से कुल 36 आवेदन मिले थे। सार्वजनिक रूप से सभी आवेदकों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई, जिस पर किसी भी व्यापारी ने आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी व्यापारियों को केवल निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अनुमति होगी। आवंटन प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद के राजकुमार ठाकुर, देवेंद्र मालवीय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

दुकानों के बीच 10 फीट का फासला, पानी-रेत रखना अनिवार्य –
सहायक राजस्व निरीक्षक के अनुसार, सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए मैदान पर तीन कतारों (सेट) में दुकानें लगाई जाएंगी। किसी भी संभावित दुर्घटना या आगजनी से बचाव के लिए प्रत्येक दुकान के बीच लगभग 10 फीट की दूरी रखी गई है। इसके साथ ही हर दुकानदार के लिए अपनी दुकान पर पानी और रेत से भरे ड्रम रखना अनिवार्य किया गया है।

लाइसेंस की होगी जांच, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: एसडीएम –
उधर, एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ ने पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा नियमों के शत-प्रतिशत पालन के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी की बिक्री के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाइसेंस की शर्तों और अग्नि सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। एसडीएम ने चेताया कि संचालन के दौरान दुकानों और लाइसेंसों की औचक जांच की जाएगी, नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर में नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न : विधायक ग्रेवाल ने कहा – परियोजना के शेष 52 गांवों को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान करें, नदियों, तालाबों, जलाशयों में नर्मदा जल छोडने के दिए निर्देश

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर में नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न : विधायक ग्रेवाल ने कहा – परियोजना के शेष 52 गांवों को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान करें, नदियों, तालाबों, जलाशयों में नर्मदा जल छोडने के दिए निर्देश

Read More »

नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

Read More »
error: Content is protected !!