रिंगनोद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला: अनुशासन और कदमताल के साथ निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

रिंगनोद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रिंगनोद मंडल का सोमवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लिए कदमताल करते स्वयंसेवकों के अनुशासन और घोष वादक दल की ओजस्वी धुनों ने पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। संचलन के दौरान नगरवासियों ने विभिन्न मार्गों पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

पथ संचलन से पूर्व नगर के बड़ी स्कूल मैदान परिसर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक सद्भाव संयोजक जसवीर सिंह भाटी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण गवरी ने की।

बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जसवीर सिंह भाटी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 101 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा संघ के स्वयंसेवक आज राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों और संगठनों में निःस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रहे हैं। मुख्य वक्ता भाटी ने समाज को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘पंच परिवर्तन’ पर जोर दिया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक अनुशासन, पर्यावरण व स्वदेशी आचरण को अपने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन में अनिवार्य रूप से आत्मसात करें।

बौद्धिक सत्र और प्रार्थना के उपरांत बड़ी स्कूल मैदान से पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। सुसज्जित घोष दल की ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के पश्चात पथ संचलन पुनः बड़ी स्कूल मैदान परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर में CM डॉ. मोहन यादव ने दी 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात : धार और झाबुआ के 260 गांवों मिलेगा सिंचाई का पानी, 188 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, मुख्यमंत्री ने कहा – किसानों की समृद्धि सरकार का ध्येय है

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

Read More »
error: Content is protected !!