भारतीय किसान यूनियन का ऐलान: विभिन्न मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को राजगढ़ से सरदारपुर तक निकलेगी विशाल वाहन रैली, SDM को सौंपेंगे ज्ञापन

राजगढ़। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और सिंचाई संकट के समाधान की मांग को लेकर 5 अक्टूबर सोमवार को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली प्रातः 11 बजे कृषि उपज मंडी राजगढ़ से प्रारंभ होकर सरदारपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी, जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने ने बताया कि क्षेत्र के किसान पानी की कमी और अन्य समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहे हैं। इस रैली और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष प्रमुख मांगें रखी जाएंगी। जिसमे नर्मदा सिंचाई परियोजना का पानी कालीकराई, माही नदी, गोविन्दपुरा, उण्डेली तालाब, महावीर जलाशय, मेस्को डेम (अमझेरा) सहित अन्य सभी प्रमुख जलाशयों में सिंचाई हेतु उपलब्ध करवाए जाने, धार जिले के जिन गांवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं है, उन्हें तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को आर्थिक सहायता राशि दी जाने, किसानों की उपज सोयाबीन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शीघ्र शुरू करने, रिंगनोद-वाकड़ घाटा तालाब का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ करने, फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे वन्य पशु नीलगायों को पकड़कर जंगलों में छोड़ने, खरमोर अभ्यारण्य के दायरे में आने के कारण जो गांव नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी शीघ्र इस योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाने की मांग रखी जाएगी।

जिलाध्यक्ष सोलंकी ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजगढ़ मंडी पहुंचकर वाहन रैली में शामिल हों और अपनी मांगों को मजबूती से उठाएं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

Read More »
error: Content is protected !!