राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का सरदारपुर में शुभारंभ: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने खिलाड़ियों को दी खेल भावना से खेलने की सीख, खिलाड़ियों ने निकाला मार्च पास्ट

सरदारपुर। स्थानीय खेल परिसर सरदारपुर में विभागीय शालेय 17 वर्ष बालक-बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, संजय जायसवाल, अर्पित ग्रेवाल, प्रेस क्लब मुख्यालय अध्यक्ष मोहनलाल यादव तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों व क्षेत्रों से जनरल मैनेजर शामिल हुए। इस दौरान पूर्व क्षेत्र से शिवकुमार मौर्य, पश्चिम क्षेत्र से शैलेंद्र पाल, मध्य क्षेत्र से उपदेश यादव तथा दक्षिण क्षेत्र से विपिन वर्मा सहित खेल प्रभारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण विकासखंड शिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी ने दिया। इस अवसर पर खेल परिसर प्रभारी संजय कुमार दीक्षित के सेवानिवृत्त होने पर अतिथियों एवं धार जिला पीटीआई संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, ईमानदारी और खेल भावना होती है। सभी प्रतिभागी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करें। संबोधन के पश्चात चारों जोन से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में राधेश्याम गढ़वाल, नरेंद्र दांगी, निसार खान, विजय व्यास, अमर सिंह परमार, शुभम डामोर, मुकेश बघेल सहित खेल प्रेमी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम अनुदेशक अश्विनी दीक्षित ने किया तथा आभार फुटबॉल कोच शैलेंद्र पाल ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

[the_ad id="80502"]

Related Post

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

Read More »
error: Content is protected !!