राजगढ़ में ‘लोकतंत्र के लिए नागरिक’ संगोष्ठी संपन्न : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने समाज में भ्रम फैलाने वालों पर किए तीखे प्रहार, खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

राजगढ़। नगर परिषद के सभाकक्ष में ‘लोकतंत्र के लिए नागरिक समिति’ के तत्वावधान में सोमवार को विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने की, जबकि संचालन समिति के संयोजक निलेश सोनी ने किया।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सचिन बघेल ने लोकतंत्र और अराजकता के अंतर को रेखांकित करते हुए समाज में भ्रम फैलाने वालों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने ‘जेन-जी’ (युवा पीढ़ी), मातृशक्ति की भूमिका, राम मंदिर, सोशल मीडिया और मोबाइल के समसामयिक प्रभावों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष रोमा मंडलोई, जिला मंत्री कमल यादव और जिला मंत्री निर्मला हटीला उपस्थित रही।

इस अवसर पर नगर का नाम रोशन करने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी सांची जादम (थ्री गेम स्टेट क्वालिफाइड) एवं संभागीय कोच (स्टेट लेवल) तृप्ति खिमुर को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के दौरान बरमंडल निवासी खातेगांव टीआई स्वर्गीय दिलीप पूरी को मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी, पत्रकार, व्यापारी, उन्नत कृषक, सीए, बीमा एजेंट, मेडिकल व वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
आयोजन में निलेश शर्मा (लाला), प्रीतम ठाकुर, प्रफुल रावल, डॉ. आशीष वैद्य, डॉ. बलबहादुर सिंह राठौर, गणेशीलाल शर्मा, पंकज बारोड़, चिंटू चौहान, शंभूलाल परवार, विपिन पाण्डे, प्रवीण शर्मा, दिलीप फरबदा, ज्ञानेंद्र जैन, तेजकुमार जैन, संजय रघुवंशी, नंदन वैद्य, बाबूभाई बोहरा, सोनू भण्डारी, गोविंद मोरी, अजय श्रीवास्तव, सुरेश जाट, हेमलता मामा, उर्मिला कुशवाह, सीमा जैन, रितु सोनी, मितांशु सोनी और मोहित वागरेचा सहित समिति सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने आभार व्यक्त किया।तथा राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर में CM डॉ. मोहन यादव ने दी 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात : धार और झाबुआ के 260 गांवों मिलेगा सिंचाई का पानी, 188 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, मुख्यमंत्री ने कहा – किसानों की समृद्धि सरकार का ध्येय है

Read More »
error: Content is protected !!