मानवता की अनूठी मिसाल : इंडियन वुमन क्लब राजगढ़ ने कुष्ठरोगी धाम में बांटे वस्त्र, कुष्ठरोगियों मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना

​राजगढ़। नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी ध्येय को चरितार्थ करते हुए इंडियन वुमन क्लब राजगढ़ द्वारा एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर 21 जून को क्लब की महिला सदस्यों ने धार स्थित कुष्ठरोगी धाम आनंद नगर का दौरा किया और वहाँ रह रहे जरूरतमंद कुष्ठरोगियों के बीच वस्त्रों का वितरण किया।

​इस दौरान दौरान क्लब की सदस्यों ने कुष्ठरोगियों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। सदस्यों ने समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश देते हुए सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अलका जैन एवं उपाध्यक्ष रागिनी तोमर ने कहा कि ​सच्ची मानवता वही है जो दूसरों के दर्द को समझे और उसे दूर करने का प्रयास करे। क्लब का यह छोटा सा प्रयास इन चेहरों पर मुस्कान लाने की एक कोशिश है। इस दौरान क्लब की सदस्य एकता जैन, नीता मूणत, जूली जैन, राशिका जैन, अनामिका चौहान, प्रीति जैन, टीना जैन, शुभी जैन, हिना फरबदा, दिव्या जैन एवं लीना मूणत सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित थीं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!