राजगढ़। आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 नवीन आंगनवाड़ी भवनों की सौगात मिली हैं। नवीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण से नोनिहालो के साथ ही उनके पालकों को भी सुविधा होगी। भाजपा नेता मुकेश कावड़ियां ने बताया कि क्षेत्र में आंगनवाड़ी भवनों की बेहद आवश्यकता थी। भवन नही होने से बच्चों को खुले स्थानों पर बैठना पड़ता हैं।
इन परेशानियों को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री निर्मला भुरिया व महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर की स्वीकृति से सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 नवीन आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति मिली हैं। ग्राम पंचायत चोटियाबालोद में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 4, ग्राम पंचायत भोपावर के नयापुरा, ग्राम पंचायत सोनगढ़ में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2, नगर परिषद राजगढ़ में वार्ड क्रमांक6के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 8, ग्राम पंचायत भोपावर में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 एवं ग्राम पंचायत बड़ोदिया में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में आंगनवाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति मिली हैं। प्रत्येक भवन का निर्माण 11.22 लाख रुपये की लागत से होगा। नवीन आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति हेतु लगातार प्रयास किए गए थे।
जल्द होगा 2 नवीन भवनो का लोकार्पण –
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि नवीन आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष हैं। क्षेत्र की जनता ने नवीन भवनों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महिला एवं बाल विकास कैबिनट मंत्री निर्मला भूरिया व महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री के सावित्री ठाकुर के साथ ही विभाग के आयुक्त विशाल नाडकर्णी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती व पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया का आभार व्यक्त किया है। उपाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि पूर्व में राजगढ़ में स्वीकृत हुए 2 आंगनवाड़ी भवन बनकर तैयार हो गए है जिनका जल्द ही केंद्रीय राज्यमंत्री के आतिथ्य में एवं भाजपा अध्यक्ष के हाथों लोकार्पण होगा।


















