दसई में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं हुई लामबंद, धार में जिला पुलिस अधीक्षक व आबकारी अधिकारी के नाम सौपा ज्ञापन

दसई। ग्राम दसई की महिलाओ द्वारा धार में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जिला सहायक आबकारी अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया। महिलाओ द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि दसई की संजय कॉलोनी स्थित लाइसेंसी शराब की दुकान संचालित की जा रही है, जो शासकीय प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र की सीमा से मात्र 50 मीटर की दुरी पर ही स्थित है तथा अस्पताल परिसर में बडकेश्वर महादेव मंदिर भी है व आंगनवाडी केंद्र भी संचालित हैं।

शराब दुकान मांगोद-कानवन मेन रोड पर होने के कारण शराब लेने के लिए लोग गाडी रोड पर ही खडी करके शराब लेने चले जाते है जिससे आए दिन हादसे होने की भी सम्भावना बनी रहती है। ज्ञापन में महिलाओं ने यह भी बताया कि शराब पिने के लिए आस पास की गलियो में घुस कर शराबी बैठ जाते हैं तथा उन्हें टोकने पर गाली गलोच करते है व महिलाओं को देख कर उनके सामने ही अश्लील हरकत करने लग जाते है।

जिससे मोहल्ले की महीलाओं का घर से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में पहले भी चौकी प्रभारी को ज्ञापन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। महिलाओ ने शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की हैं। इस दौरान ममता शर्मा, अनु विश्वकर्मा, सीमा पाटीदार, ललित पाटीदार, रिना पाटीदार, रुकमा बाई पाटीदार, पुनी बाई, लीलाबाई, सरस्वती बाई, रामू बाई, गीता, मेघा, सुमन, डीवी, सावित्रा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
‎

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!