राजगढ़। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व जनभागीदारी सदस्य मुकेश कावड़िया को धार भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती द्वारा भाजपा की जिला कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर हुई है। भाजपा नेता कावड़िया की नियुक्ति पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, गोपाल सोनी, आशीष जैन, मुकेश केवलजी, महेश शर्मा, नरसिंह कुमावत, देवा यादव, हेमलता नरेश मामा, अजय चौहान, प्रफुल रावल, गोपाल माहेश्वरी, गौरव भंडारी, विजय व्यास, भागीरथ पाटीदार, महेंद्र मोदी, निमिष धारीवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया हैं।

















