राजगढ़ – सड़क मरम्मत के बाद हटाए गए स्पीड ब्रेकर बने आफत, कंजरोटा में खाई में उतरा अनियंत्रित ट्रक, बड़ा हादसा टला

राजगढ़। राजगढ़-बाग मार्ग पर ग्राम कंजरोटा में पुलिया पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल किनारे खाई में उतर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह का है। तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 15 इए 9080 अनियंत्रित होकर ग्राम कंजरोटा में पुलिया के किनारे खाई में उतर गया। इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई। अगर मार्ग पर कोई राहगीर या वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्पीड ब्रेकर नही होने से हुआ हादसा –
गौरतलब है कि राजगढ़ से बाग मार्ग पर बीते माह मरम्मत का कार्य किया गया था। ग्राम कंजरोटा में पूर्व में हो चुके हादसों को देखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे। लेकिन मार्ग की मम्मत के समय स्पीड ब्रेकर हटा दिए गए। जिससे हादसे हो रहे है। वही इस मामले में एमपीआरडीसी के जिला अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर जल्द ही आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!