सरदारपुर – गोंदीखेड़ा चारण के देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड पर राजोद में सर्व समाज का विरोध प्रदर्शन, पुलिस थाने का घेराव कर सौपा ज्ञापन

सरदारपुर। ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजजन राजोद थाना पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मृतक देवकृष्ण पुरोहित के फोटो के साथ-साथ आरोपी प्रियंका, उसके प्रेमी कमलेश और आरोपी सुरेंद्र के फोटो वाली तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस दौरान पूरे क्षेत्र में ‘आरोपियों को फांसी दो’ के नारे गूंजते रहे।

समाजजनों ने ज्ञापन में बताया कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश का परिणाम है, जिसने समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।


ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि फरार आरोपी सुरेंद्र सिंह भाटी निवासी छड़ावद को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके अतिरिक्त, सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई करने, मामले की निष्पक्ष जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और दोषियों को शीघ्र सख्त सजा दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा, मृतक के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने, वृद्ध विधवा माता को आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!