सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन शनिवार को ग्राम बरमंडल में हर्षोल्लास से मनाया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल सर्वप्रथम गांव के श्री राम रामेश्वर धाम मंदिर पहुंचे जहां भगवान का पूजन अर्चन किया। जिसके बाद ग्राम पंचायत प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां विधायक प्रताप ग्रेवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जनपद सदस्य अंकित पाटीदार, सरपंच शंकरलाल मेड़ा, उपसरपंच बाबूलाल चावड़ा, पूर्व जनपद प्रतिनिधि गंगाबाई मारू सहित अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया गया।

वही मारू कुमावत समाज प्रमुख, पाटीदार समाज प्रमुख द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल का साफा बांधकर व शाल श्रीफल भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। मंच पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुकेश शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का स्वागत किया गया। ग्राम की सामाजिक संस्थाओं , शिक्षक संघ , श्री गोवर्धन गौशाला समिति , मां चामुंडा माता मंदिर समिति , श्री राम रामेश्वर धाम मंदिर समिति , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन , एडवोकेट संघ सहित अनेक कार्यकर्ताओं , संगठनों द्वारा विधायक का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गायक शशांक तिवारी ने भजनों के माध्यम से समा बांधा। वही तराना विधायक और उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश परमार ने भी सहभागिता कर विधायक प्रताप ग्रेवाल को बधाई दी। कार्यक्रम को विधायक प्रताप ग्रेवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , तराना विधायक व उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश परमार ने संबोधित किया। इस दौरान बरमंडल सहित आसपास से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजन मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन पंकज विश्वकर्मा धुप्पल ने किया।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार भी पहुंचे –
इधर सरदारपुर में भी विधायक कार्यलय पर विधायक ग्रेवाल का जन्म दिन कार्यकर्ताओ द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया। यहां कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हुए। उन्होंने विधायक ग्रेवाल को पुष्प गुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संयुक्त सचिव हरदेव जाट व सोहेल निसार, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, तराना विधायक महेश परमार, वरिष्ठ कांग्रेड नेता वीरेंद्र सिह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर, संदीप शेखावत इंदौर, अभिषेक मोदी बदनावर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।


















