सरदारपुर – विधायक कार्यालय पर कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, विधायक ग्रेवाल ने कहा- शहीदों का बलिदान युवाओ के लिए प्रेरणा का स्त्रोत

सरदारपुर। देश की आजादी के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले अमर शहीद भगतसिंह जी, राजगरु जी व सुखदेव जी का शहीद दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी धार के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा सरदारपुर मे विधायक कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक सहित कांग्रेस नेताओं ने अमर शहीदो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शहीदो के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद भगतसिंहजी, राजगुरुजी और सुखदेवजी का बलिदान युगो-युगो तक युवाओ के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा।

इस मौके पर सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, भमरसिंह सरोदा, बबलु जायसवाल, अरूण मारू, शिवांग ग्रेवाल, धीरज पाटीदार, रायचंद डामर, चांद पटेल, लक्की सोनगरा, दौलत परमार, बंटी बना आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

BJP ने युवा नेता राजेश बैरागी बसलाई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, विभिन्न गांवों में हुआ भव्य स्वागत, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

Read More »
error: Content is protected !!