हरिराम गेहलोत हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन 10 अगस्त से धूलेट में देगा अनिश्चितकालीन धरना

राजगढ़। ग्राम धुलेट के हरिराम गेहलोत की पेटलावद में हुई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (BKU) अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रहा है। यह प्रदर्शन 10 अगस्त सोमवार को सुबह 10 बजे से ग्राम धुलेट स्थिति इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के सर्विस रोड पर किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने उक्त जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि हरिराम पटेल की हत्या के बावजूद स्थानीय प्रशासन राजनीतिक प्रभाव में आकर न्याय प्रक्रिया को बाधित कर रहा है। इससे न केवल पीड़ित परिवार में, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।
यूनियन द्वारा हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में समयबद्ध सीमा में पूर्ण की जाने तथा किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा।

जिलाध्यक्ष सोलंकी ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!