भाजपा की 14 अगस्त को सरदारपुर मंडल में निकलेगी तिरंगा यात्रा : बैठक हुई संपन्न, शक्ति केंद्र प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी सरदारपुर मंडल द्वारा आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आज शिव मंदिर प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के लिए मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा एल्डरमेन राजेंद्र गर्ग, जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई, मंडल अध्यक्ष ओंकार लाल जाट, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष लोकेन्द्र जाट, महामंत्री नवीन गोयल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार एवं श्री सोहन साहू, मंत्री चेतन वैष्णव एवं छोटू यादव, कार्यालय मंत्री रामेश्वर मारू, बलराम मकवाना, ज्योति पंवार, प्रेमनारायण पाटीदार, राहुल पाटीदार, महेश राठौर, लालचंद मारू, सरपंच दिनेश अमलीयार, सरदार डिंडोर, दिनेश मावी, भगवती यादव, संजय जैन, महेश भाभर, पूनमचंद पाटीदार, दुजार डांगी, जगदीश कटारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 14 अगस्त की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संकल्प लिया। बैठक का समापन कार्यकर्ताओं की सामूहिक सहभागिता एवं आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!