राजगढ़। धर्मनगरी राजगढ़ में 39 वर्षों से चली आ रही धर्मयात्रा की परंपरा इस बार और भव्य स्वरूप में नजर आएगी। नगर के 13 सनातन मंदिरों में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के समापन अवसर पर शनिवार को श्री चारभुजा युवा मंच द्वारा भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियां, धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां, बैंड दल और आकर्षक कार्यक्रम यात्रा को खास बनाएंगे। ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अंजली मेहता की विशेष प्रस्तुति” भी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
श्री सनातन समाज राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित धर्मयात्रा दोपहर 2 बजे श्री माताजी मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। यात्रा में नगर के 13 मंदिरों से जुड़े समाजजन सहभागिता करेंगे। श्री चारभुजा युवा मंच अध्यक्ष कृष्णा बारोड़ ने बताया कि धर्मयात्रा में श्री लड्डू गोपालजी की भव्य पालकी के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकार एवं दल शामिल होंगे। इसमें श्री महावीर बैंड नरवर, श्री जवाहर मलखंभ रतलाम, झांझ पार्टी उज्जैन, अफ्रीकन आदिवासी टोली कर्नाटक, कांतारा टीम अहमदाबाद और महाराष्ट्र से तारक मेहता की झांकी शामिल रहेगी। कथककली ग्रुप तेलंगाना, श्री महावीर राजस्थानी ग्रुप कोटा, श्री द्रोपदी चीर हरण झांकी दिल्ली, श्री भटिंडा बैंड पंजाब और छत्तीसगढ़ी सौदिया नृत्य रायपुर की प्रस्तुतियां भी होंगी।
यात्रा में वॉटरमैन रथ सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। प्रख्यात म्यूजिकल ग्रुप के गायक जीतू धोरा रतलाम और गायिका सोनाली ठाकरे भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। मंच अध्यक्ष बारोड़ ने सनातन समाज के सभी व्यापारियों से धर्मयात्रा के दिन प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में सहभागिता की अपील की है।
यात्रा को लेकर मंच संरक्षक मांगीलाल राठौड़, कैलाश बजाज, गणेशलाल शर्मा, दारासिंह चौहान, नवीन बानिया, मुकेश बजाज, मनोज माहेश्वरी, विजय व्यास, ओमप्रकाश परमार, घनश्याम सोलंकी, दुर्गाप्रसाद सोलंकी, राजेश शर्मा, पवन जोशी, हरीओम सोनी, गोपाल माहेश्वरी, गोविंद मोरी, सौरभ गर्ग, सुजित ठाकुर, महेश राठौड, राकेश सोलंकी, भरत मोरी, दीपक पटेल, नारायण वैष्णव, पुनमचंद कौशल, धर्मेन्द्र कमेडिया, मनीष मकवाना, राजेंद्र पडियार, रवि पंवार, अजय भावसार, कृष्णा कौशल, नयन बलसारा, जयेश वैष्णव, मनोज माली, राहुल व्यास, पंकज बारोड, निलेश परमार आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण यात्रा की तैयारियों को मूर्तरूप दे रहे हैं। उक्त जानकारी मंच मीडिया प्रभारी प्रभुसिंह राजपूत ने दी।


















