राजगढ़ – नगर परिषद ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ एवं ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ के अंतर्गत चलाया विशेष सफाई अभियान

​राजगढ़। शासन के निर्देशानुसार जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज नगर पालिका परिषद राजगढ़ द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ एवं ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ के अंतर्गत जलीय संरचनाओं के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

​इस अभियान का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष सवेरा महेश जयसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन एवं सीएमओ ज्योति सुनारिया ने किया।
कार्यक्रम के दौरान निकाय के वार्ड क्रमांक 01 मालीपुरा स्थित चेनामाता मंदिर स्थित बावड़ी पर श्रमदान किया गया साथ ही बावड़ी के आस पास साफ सफाई करवा कर कचरा, प्लास्टिक और जलीय खरपतवार को हटाया गया।

​इस दौरान पार्षद रमेश राजपूत सहित निकाय के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। ​नगर पालिका अध्यक्ष सवेरा महेश जयसवाल ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन है और हमारी जलीय संरचनाओं को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ में शहर को नंबर वन बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की।

​सीएमओ ज्योति सुनारिया ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शहर के सभी जल स्रोतों के जीर्णोद्धार और स्वच्छता के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना की और नागरिकों से जल स्रोतों में कचरा न फेंकने का आग्रह किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!