राजगढ़ – SDM के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन की भूख हड़ताल हुई समाप्त, किसानों की मांगों को लेकर जारी था प्रदर्शन

राजगढ़। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। मंडी गेट के मुख्य द्वार पर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और भूख हड़ताल करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

शाम करीब 6 बजे एसडीएम सलोनी अग्रवाल धरना स्थल पर पहुंचीं और यूनियन के जिला अध्यक्ष राकेश सोलंकी से चर्चा की। उन्होंने किसानों से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। इस पर राकेश सोलंकी ने स्पष्ट कहा कि यूनियन प्रतिनिधि जिला कलेक्टर से सीधे मुलाकात करना चाहते हैं, ताकि किसानों की समस्याएं उनके समक्ष रखी जा सकें।

एसडीएम अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि उनकी कलेक्टर से मुलाकात जल्द करवाई जाएगी। आश्वासन के बाद ही किसानों ने फिलहाल भूख हड़ताल और धरना समाप्त करने पर सहमति जताई। जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने कहा कि यदि किसानों की मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो आंदोलन फिर किया जाएगा।


इधर, कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर किसानों द्वारा की गई तालाबंदी के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि प्रशासन ने व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सब्जी मंडी गेट को खुला रखा, जिससे गेहूं बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे अपनी उपज लेकर मंडी प्रांगण पहुंच सकें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!