राजगढ़ में बस स्टैंड स्थायी व्यापारी एसोसिएशन की बैठक संपन्न: गोपाल सोनी अध्यक्ष और मिलिंद बानिया बने महासचिव, नवीन कार्यकारिणी भी हुई गठित

राजगढ़। बस स्टैंड स्थायी व्यापारी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर की एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारिक समस्याओं, क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एकमत होकर गोपाल सोनी को बस स्टैंड स्थायी व्यापारी एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना। वहीं संगठन के संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मिलिंद बानिया को महासचिव मनोनीत किया गया। संगठन को मजबूती देने और कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एशोसिएशन का उपाध्यक्ष कीर्ति भंडारी एवं राजू शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील खजांची, सह कोषाध्यक्ष नितिन धारीवाल, संगठन मंत्री जितेंद्र बागड़िया एवं प्रतीक मोदी, मीडिया प्रभारी चेतन शर्मा, आयुष डीके एवं चर्चित भंडारी को मनोनीत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, बस स्टैंड क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान और व्यापारिक एकता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर गोविंद बानिया, श्रवण भंडारी, पारस केमिस्ट, निमिष धारीवाल, दादू जैन, दिलीप जैन, अनीश सैय्यद, अक्की जैन, निर्मित जैन, धीरज शर्मा, नितेश जैन, हरिओम श्रीमाली, सिद्धार्थ पुराणी, अनिल राजावत सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!