राजगढ़ में भाजपा नेता कावड़िया के प्रतिष्ठान पर पहुंचे जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, विभिन्न विकास कार्यो हेतु सौपा मांग पत्र

राजगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती अपने राजगढ़ क्षेत्र में प्रवास के दौरान राजगढ़ में भाजपा नेता मुकेश कावड़िया के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां भाजपा नेता कावड़िया समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष भारती को भाजपा नेता मुकेश कावड़िया ने कन्या शाला की बाउंड्री वाल समेत विभिन्न विकास कार्यो को लेकर मांग पत्र सौपा साथ ही श्री राजेंद्र सूरी सहकारी संस्था के बकायादारो की कुर्की हेतु कलेक्टर को कार्रवाई हेतु निर्देश देने को लेकर चर्चा की। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेश शर्मा, भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिला मंत्री गोपाल सोनी, अनिल पांडे, महेंद्र राजपूत, विन्देश मंडलोई सहित अन्य मौजूद रहे।

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेश कावड़िया ने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर जिलाध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया है कि राजगढ़ क्षेत्र की जनता के लिए विकास कार्य जल्द किए जाएंगे तथा क्षेत्र के लोगो को किसी भी तरह की परेशानी नही आने दी जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!