राजगढ़। रक्तमित्र सोहन पटेल का हिन्दू उत्सव समिति द्वारा अभिनदन किया गया। हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि महाराणा प्रताप राजगृही वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में पटेल का अभिनदन किया गया। पटेल द्वारा क्षेत्र में रोगियों को त्वरित निशुल्क रक्त दान करने एवम करवाने में अहम भूमिका निभाई जाती है। पीड़ित की मदद करने के साथ ही समाजसेवा,सनातन धर्म प्रचार एवम हिन्दू धर्म के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो हेतु अभिनंदन किया गया। अभिनंदन वाचन अंतिम पंवार ने किया तथा आभार मोतीसिंह राठौर ने व्यक्त किया।

















