राजगढ़ – आचार्य श्री उमेशमुनिजी अणु की 94वीं जन्म जयंती पर सामूहिक नवकार जाप हुए, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

राजगढ़। मंगलवार को जिनशासन गौरव,आचार्य श्री उमेशमुनिजी अणु की 94वीं जन्म जयंती के अवसर पर नगर में सामूहिक महामंत्र नवकार जाप एवं उमेश गुरु चालीसा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

यह धार्मिक आयोजन प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक महावीर स्थानक भवन, चबूतरा चौक में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर तीन सामायिक एवं एकासन तप की आराधना भी की गई। नवकार जाप के लाभार्थी शांतिलाल लूणावत परिवार एवं श्रीमती शांतिबाई तेजमल डोसी परिवार रहे, वहीं तीन सामायिक एवं एकासन तप प्रभावना के लाभार्थी श्रीमती शांतिबाई तेजमल डोसी रहीं।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया तथा धर्म आराधना का लाभ प्राप्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हितेष वागरेचा ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

Read More »
error: Content is protected !!