राजगढ़। बदनावर के पूर्व विधायक मध्यप्रदेश के लोकप्रिय नेता रहे स्वर्गीय राजा प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई।
दत्तीगाँव सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि 22 मई को पुण्यतिथि के अवसर पर राजगढ़ कृषि उपज मंडी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. बलबहादुरसिंह राठौर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ आशीष वैद्य, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार,पार्षद पंकज बारोड, पार्षद प्रतिनिधि शंभु परवार, भाजपा नेता निलेश परमार, मुन्ना कामदार, मुन्ना मारू, अजय श्रीवास्तव, प्रकाश पंडित, ओंकार मिस्त्री, भेरू सेप्टा, महेंद्र राजपूत, लक्ष्मण डामेचा, कैलाश मारू, डॉ. कुमावत भानगढ़, कान्हा सिंदडा, श्रीराम मारू, अजय बलसारा, विक्रमसिंह पंवार, धर्मेंद्र उपाध्याय, रमेश निनामा, लक्ष्मणसिंह चौहाण, पानसिंह माछलिया, बाबू पूर्व सरपंच करनावद सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

वही नगर परिषद राजगढ़ के स्मृति वन में पौधारोपण कर गौशाला में गौ माता की सेवा की गई। साथ ही निजी हॉस्पिटल में मरीजों को दूध, बिस्किट आदि सामग्री का वितरण डॉ. एम एल जैन के मार्गदर्शन में किया गया।


















