राजगढ़। मंगलवार को राजगढ में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर 136वी जयंती मनाई।
इस अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि “बाबा साहब का जीवन संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया”। इस अवसर पर ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के मूलमंत्र को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलकर समानता, न्याय और भाईचारे के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनारिया, महेश जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसोदिया, रणछोड़ मेडा, भारतसिंह खराड़ी, अशोक डावर, लक्ष्मण डामेचा, पार्षद राजेश गुड़िया, पार्षद प्रतिनिधि भारत सिंगार, बलराम मकवाना, जीवन ग्रेवाल, बलदेव मकवाना, धीरज गोराना, कालू गणावा, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहें।


















