सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर में प्रभारी सीएमओ रणजीत रावत ने पदभार ग्रहण किया l संयुक्त संचालक एसके सिन्हा द्वारा बुधवार को आदेश जारी करते हुए प्रशासकीय एवं कार्यालयीन कार्य व्यवस्था की दृष्टि से नगर परिषद कुक्षी में पदस्थ रणजीत रावत को नगर परिषद सरदारपुर का प्रभारी सीएमओ बनाया था।
प्रभारी सीएमओ रावत ने नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान एवं नव नियुक्त उपयंत्री लाेकेश रायकवार के साथ नगर परिषद सरदारपुर अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरिक्षण करते हुए फुलगावड़ी स्थित इंटेक वेल फिल्टर प्लांट पर पहुंचकर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया तत्पश्चात नगर परिषद कार्यालय में उपस्थित स्टाफ कर्मचारियों से मुलाकात की।

















