सरदारपुर – निजी स्कूलों में फिक्स दुकानों से कॉपी-किताबें खरीदने के दबाव और RTE में अवैध वसूली को लेकर NSUI ने SDM को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

सरदारपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने शुक्रवार को एसडीएम सलोनी अग्रवाल को ज्ञापन सौपकर सरदारपुर विधानसभा में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक, RTE विद्यार्थियों से अवैध वसूली बंद कराने, विद्यालयी बसों की सुरक्षा व्यवस्था एवं योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा।

एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट ने बताया कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित अनेक निजी विद्यालयों के संबंध में पालकों एवं विद्यार्थियों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा ड्रेस, कॉपी एवं पाठ्य-पुस्तकों को एक निश्चित दुकान से खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

यह कार्य शासन के नियमों एवं पालकों के हितों के विरुद्ध है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के पालकों से भी विभिन्न शुल्कों एवं अन्य मदों के नाम पर अवैध रूप से राशि वसूले जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

स्कूली बसों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन नहीं किया जा रहा है तथा कुछ विद्यालयों में निर्धारित योग्यता वाले शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने की शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं NSUI) का मानना है कि शिक्षा सेवा का माध्यम है, न कि आर्थिक शोषण का साधन। इसलिए एसडीएम को ज्ञापन सौपकर निजी विद्यालयों द्वारा ड्रेस, कॉपी एवं पुस्तकों को एक ही दुकान से खरीदने के लिए बनाए जा रहे दबाव की जांच कर उचित कार्रवाई करने, RTE के अंतर्गत प्रवेशित विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाने, शासन के नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करने, शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों हेतु स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा हैं। इस दौरान निलेश सिरोडिया, मनोज पाटीदार, सोहब खान, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

Read More »
error: Content is protected !!