सरदारपुर। 29 अप्रैल को धार के तिरला में हुए दर्दनाक पिकअप हादसे में मृत16 ग्रामीणो के परिजनो को विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा 25-25 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मृतको में सरदारपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के ग्राम नयापुरा के 8, सेमलीपुरा के 4, रामपुरा के 2, ग्राम बालोदा के 1 एवं खुंटपला के 1 निवासी शामिल है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मृतको की अंतिम यात्रा मे सम्मिलित होकर परिजनो को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही विधायक ग्रेवाल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रत्येक मृतको के परिजनो को 10-10 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाए।

















