सरदारपुर। विकासखंड स्तर पर बाल लैंगिक शोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘अर्पण सोसाइटी मुंबई’ द्वारा सरदारपुर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कुल पांच चरणों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्र के 660 शिक्षकों को जागरूक और प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी क्रम में, प्रशिक्षण के तीसरे दिन सरदारपुर में 140 शिक्षक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बीआरसीसी (खंड स्रोत समन्वयक) महेंद्र सिंह सोलंकी ने शिरकत करते हुए सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच इस विषय पर संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाएं।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण प्रभारी राजेश सोलंकी, सहायक मनोज मालवीय, मुकेश खराड़ी तथा शादिक कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


















