सरदारपुर – मां नर्मदा का मां माही से हुआ संगम, मिंडा पहुंचा नर्मदा का पानी, 66 गांवो को मिलेगा लाभ, किसानों में उत्साह

सरदारपुर। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित परियोजना नर्मदा माही लिंक परियोजना के तहत मां नर्मदा का पानी माही नदी के उद्गम स्थल ग्राम मिंडा पहुंच चुका हैं। इस परियोजना से 66 गांव लाभान्वित होंगे तथा 25 से 30 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

शनिवार शाम जैसे ही नर्मदा का पानी ग्राम मिंडा पहुंचा वैसे ही क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। मिंडा में ग्रामीणों द्वारा पूजन अर्चन कर नर्मदा मैया का स्वागत किया। नर्मदा का पानी ग्राम मिंडा में बनाई गई पानी की टँकी में स्टोरेज होकर माही नदी में छोड़ा जाएगा। यहां से क्षेत्र के लोगो को यह पानी मुहैया होगा साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आगामी 2 माह तक प्रत्येक पाइप लाइन में इसकी टेस्टिंग होगी। जिंसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर विधिवत इस योजना का सफल संचालन शुरू किया जाएगा।

भाजपा जिला मंत्री कमल यादव ने बताया कि क्षेत्र के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मांग पर वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा नर्मदा माही लिंक परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गई थी। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इस परियोजना को पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना से सरदारपुर विधानसभा के अन्य गांवो को जोड़ने हेतु मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया था जल्द ही अन्य गांवो में भी नर्मदा का पानी पहुंचेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!