सरदारपुर। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण सरदारपुर के सचिव एवं जिला जज हेमंत यादव, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सरदारपुर रूही एजाज मेव, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव ने भाग लिया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला जज यादव ने बताया कि देश में विधि अनुसार शासन चलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बच्चों को नियमों का पालन करना चाहिए उन्हें सीखना चाहिए कि जीवन में विधि का क्या महत्व है।
वही रूही एजाज मेव ने संबोधित करते हुए बताया कि संविधान में नागरिकों को कितने अधिकार दिए हैं यदि नागरिक अधिकारों का उलंघन होता है तो नागरिक को कहां से और किस प्रकार से सहायता प्राप्त हो सकती है। शिविर को अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव ने भी संबोधित किया। संस्था प्राचार्य ने शाला की उपलब्धि के बारे में बताया। इस अवसर पर संस्था के शांतिलाल वसुनिया, रजनी मालवीय अभिषेक जैन, बृजेश चौरसिया, संजय दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।


















