सरदारपुर। बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास से ग्राम गंगातलई, कुमारूण्डी, कोठडाखुर्द व भेरूचौकी में प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन निर्माण की सौगात मिली है।
लंबे समय से जर्जर भवन की समस्या से जूझ रहे क्षैत्र के लिए यह बडी उपलब्धि हैं। क्षेत्र के स्कुल भवन जर्जर अवस्था मे होने से विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा निरंतर उच्च स्तर पर पत्राचार किया गया एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में भी विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण सुचना लगाकर सरदारपुर विकासखण्ड में जर्जर विद्यालय भवन होने से नवीन भवन निर्माण की स्वीकृती की मांग की गई थी। जिसके परिणामस्वरूप सरदारपुर विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय गंगातलई, कुमारूण्डी, कोठडाखुर्द व भेरूचोकी में नवीन भवन निर्माण कार्य की सौगात मिली है। जिसमे प्रत्येक नवीन भवन निर्माण की लागत 18.25 लाख रूपये हैं।
नवीन भवन निर्माण की सौगात पर ग्राम पंचायत लाबरिया सरंपच मैनाबाई रमेश औसारी, ग्राम पंचायत टिमायची सरपंच भुरालाल चोपडा, ग्राम पंचायत हनमन्त्याकांग सरपंच पांचुबाई नारायण कटारा, ग्राम पंचायत फुलगांवडी सरपंच सुनीता वर्दीचंद बामनिया, ग्राम गंगातलई के दिलीप कटारा, हरचंद गामड, शोभाराम कटारा, ग्राम कुमारूण्डी के तुलसीराम नलवाया, बालाराम बारिया, ग्राम कोठडाखुर्द के मदन कटारा, नारायण चारण, बंशी पसाया, ग्राम भेरूचौकी के विजय डामोर, संतोष चरपोटा आदि ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

















