अपना शहर

राजगढ़ – श्रीराम के सम्मान में पूरा स्कूल उतरा मैदान में, विस्डम एकेडमी के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम के सम्मान में बनाई मानव श्रृंखला

Spread the love

राजगढ़। अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देशभर में जबर्दस्त माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में राजगढ़ नगर में भी धर्म की बयार बह रही है। धार्मिक माहौल में आम लोगों सहित स्कूल भी मैदान में उतर कर बच्चों को प्रभु श्रीराम के विराजमान होने का महोत्सव मना रहे हैं।

इसी कड़ी में क्षेत्र के विस्डम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के राजगढ़ स्थित विस्डम गुरूकुल और रिंगनोद स्थित विस्डम एकेडमी के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर श्रीराम का पूजन किया। विस्डम ग्रुप ऑफ स्कूल के संचालक देवेंद्र कुमार सतपुड़ा एवं प्राचार्य गौरव दुबे ने बताया कि 400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम के सम्मान में मानव श्रृंखला बनाई। विस्डम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सोशल मीडिया के पेज पर डले विद्यालय के इस वीडियों को जबर्दस्त प्रतिसाद भी मिला है। महज 14 घंटे के अंदर करीब 51 हजार से अधिक लोगों ने विद्यार्थियों की मेहनत को वीडियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर देखते हुए खूब सराहना की। संस्था के संचालक पंकज सतपुड़ा ने बताया कि अनगिनत लोगों ने श्रीराम के इस भव्य आयोजन के वीडियों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button