अपना शहरचेतक टाइम्स

सरदारपुर – कन्या शाला में हुआ नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन, नारियो का समाज मे महत्वपूर्ण स्थान है – थाना प्रभारी राय

Spread the love

सरदारपुर। समाज का उत्थान और विकास नारियो के बिना असंभव है। नारियो की सुरक्षा और सम्मान हम सबकी जिम्मेदारी है। जहां भी नारी के साथ अन्याय, अत्याचार, दुराचार होता है।हम सबको मिलकर हर कीमत पर नारी के सम्मान को बचाना है। उक्त उदगार आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर मे आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम मे बालिकाओ व शिक्षक शिक्षिकाओ के समक्ष व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी प्रतीक राय ने कहा कि नारी समाज का सम्मान होना चाहिए।नारी वह शक्ति है जिसने इस संसार को बनाया है। जहां भी नारियो के साथ छेड़खानी या अन्य अपराध घटित होने की आशंका हो, हमे मूकदर्शक होकर उसे देखने के बजाय सजग होकर नारी की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए। नारी सम्मान कार्यक्रम के बेनर पर हस्ताक्षर कार्यक्रम व नारी सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।इस कार्यक्रम मे सेकड़ो बालिकाएं व अनेक शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित थे।


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button