अपना शहर

राजगढ़ – गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था के वार्षिक कैलेंडर 2024 का हुआ विमोचन

Spread the love

राजगढ़। गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के शुभार्शीवाद से संचालित एकमात्र संस्था गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्यादित राजगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन सोमवार को संस्था के राजगढ़ नया बस स्टेंड स्थित कार्यालय पर किया गया। वर्ष 2024 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुजानमल जैन व नरेन्द्र भंडारी, संचालक विरेन्द्र जैन तथा संस्था प्रबंधक संजय बाफना द्वारा किया गया।

कैलेंडर का संपादन एवं संकलनकर्ता संस्था के लोकेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया की केलेण्डर में सार्वजनिक अवकाश के साथ धार्मिक त्योहारों एवं राष्ट्रीय त्योहारों की जानकारी सहित पंचांग आदि प्रकाशित किया है, जो लोगो के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। कैलेंडर के विमोचन के दौरान संस्था के लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रेमचन्द्र सोलंकी, गौरव शर्मा, नरेन्द्र माली, लखन पंवार, मुकेश परिहार, दिनेश पंवार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button