![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
सरदारपुर। ग्राम बोदली में अयोध्या से आए अक्षत कलश की पूजा-अर्चन कर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने हेतु निमंत्रण देना प्रारंभ किया। इस दौरान सबसे पहले मंदिर में निमंत्रण दिया गया। जिसके बाद गांव में हर घर अक्षत कलश से निमंत्रण दिया गया एवं पत्रिका दी गई। साथ ही प्रत्येक घर पर जय श्री राम नारे का लेखन किया गया।
वही प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के तहत हर घर दीप जलाने का आव्हान भी किया। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को बोदली में श्री राम मंदिर पर महाआरती के बाद महाप्रसादी भंडारे का आयोजन भी होगा। इस दौरान ग्राम पंचायत बोदली के सरपंच भमरसिंह भूरिया, लोकेंद्र जाट, रवि जाट, गोविंद जाट, महेश जाट, आरव जाट,गोपाल जाट, आदि ग्रामीण जन मौजूद थे। उक्त जानकारी गांव के अजय भूरिया द्वारा दी गई।