![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
राजगढ़। पीपरनी मार्ग स्थित श्री महावीर हनुमान गौशाला आश्रम मोहनखेड़ा पर 15 मई को अयोध्या धाम के श्रीरामलला सरकार क्षेत्र की जनता को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए श्री महावीर हनुमान गौशाला आश्रम ट्रस्ट मंडल के लक्ष्मण मांगीलालजी डामेचा ने बताया कि अयोध्या के महान संत श्री रामलला सरकार क्षेत्र की जनता को आशीर्वाद देने के लिए 15 मई बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आश्रम पर पधारेंगे।
गुरुदेव रामलला सरकार महान संत होकर भूतकाल, भविष्यकाल एवं वर्तमान काल हर किसी कि प्रत्येक घटना को लिखकर बताते है। जो शत प्रतिशत सत्य होता है। आश्रम के पीठाधीश्वर गुरुदेव आश्रम का निरीक्षण कर क्षेत्र की जनता से आश्रम के विकास पर चर्चा भी करेंगे। गुरुदेव छोटे से आश्रम को अपना आश्रम मानकर यहाँ आने वाले समय मे कई विकास कार्यो की सौगात देंगे।
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2024/05/1001040241.jpg)
इसलिए क्षेत्र के सभी आमजन से अपील है कि 15 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आश्रम पधारकर गुरुदेव का तथा श्री भजनवात हनुमानजी का दर्शन लाभ प्राप्त करें एवं अपना जीवन धन्य बनावे।
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2024/05/1001040225-1024x768.jpg)