सरदारपुर – उप जेल में विधिक साक्षरता शिवीर का हुआ आयोजन, प्रधान जिला न्यायाधीश ने बंदीयो को दी विधिक सहायता की जानकारी

सरदारपुर। उप जेल सरदारपुर मे विधिक साक्षरता शिवीर का आयोजन किया गया। शिवीर में प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण जिला धार उमेश कुमार सोनी एवं अध्यक्ष विधिक सेवा सरदारपुर निरंजन कुमार पांचाल द्वारा विधिक साक्षरता शिविर मे समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

वही बंदियों से स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये।

इसके बाद संपूर्ण जेल परिसर का निरीक्षण किया गया। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार एवं तकनीकी सहायक दुर्गाशंकर मरोला एवं स्टाफ उपस्थित था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!