सरदारपुर – भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने सरदारपुर व भोपावर में कार्यकर्ताओं के साथ चलाया सदस्यता अभियान

सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने सरदारपुर में बूथ क्रमांक 185 एवं भोपावर में बूथ क्रमांक 229 व 230 पर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया।

साथ ही सरदारपुर में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही गई।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, युवा मोर्चा जिला सहकोषाध्यक्ष आदित्य यादव, अमृत जाट, ओमप्रकाश पाटिदार, रवि त्रिवेदी, दयाराम मारू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंश मिश्रा, पंकज गर्ग, पार्षद ज्योति पँवार, शिवनारायण चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

Read More »
error: Content is protected !!